सलमान खान की लाइव पेंटिंग.. भाईजान का टैलेंट देख दंग रह गए लोग, बर्थडे से पहले वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो
Salman Khan Live Painting: सलमान खान इस वक्त अपने 60वें जन्मदिन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उनके फैंस 27 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर धमाका होने वाला है क्योंकि बैटल ऑफ गलवान का टीजर आ सकता है।

लेकिन इन सबके बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लाइव पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान कितने अच्छे पेंटर हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। कहा जाता है कि वो अपनी मर्जी से ही ये करते हैं और किसी खास को गिफ्ट कर देते हैं।
इस वीडियो में सलमान खान को ऐसा ही कुछ करते देखा जा सकता है। बीइंग ह्मूयन के स्टोर पर दिख रहे सलमान खान लगातार पेंट कर रहे हैं और उनको वहां खड़े सभी लोग निहार कर रहे हैं।
ब्लैक ड्रेस में सलमान खान हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं और इस वक्त फिल्म को लेकर काफी फिटनेस पर ध्यान भी दे रहे हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सलमान खान अपनी उम्र की बात की थी। फिलहाल इस पेंटिंग वाले वीडियो ने इंटरनेट पर धमाका कर दिया है।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं और लगातार इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। चीन के साथ हुई इंडियन आर्मी की मुठभेड़ पर इस फिल्म को बनाया गया है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है।
फैंस इंतजार कर रहे हैं कि 27 दिसंबर को टीजर के साथ साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया जाएगा। फिल्म को अपूर्व लखिया निर्देशित कर रहे हैं जो कि इसके पहले शूटआउट एट वडाला जैसी धमाकेदार फिल्म बना चुके हैं। आप देखिए सलमान खान की लाइव पेंटिंग...


Click it and Unblock the Notifications











