सलमान खान की गोद से बिग बॉस के सेट तक.. राशा थडानी ने पोस्ट की तस्वीरें, उड़ जाएंगे होश!

Rasha Thadani Childhood Photo with Salman Khan- रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि फिल्म आजाद के साथ उन्होने अपना शानदार डेब्यू कर लिया है। जैसे ही उनका पहला गाना सामने आया उनको लेकर बातें हो रही हैं और तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि राशा थडानी आने वाले समय की सबसे कामयाब अभिनेत्री हो सकती है। उनकी तुलना अभी से कैटरीना कैफ के साथ हो रही हैं। लेकिन इस वक्त उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें मेगास्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं।
बचपन की तस्वीर
दरअसल राशा थडानी और सलमान खान की ये तस्वीर काफी पुरानी है। राशा काफी छोटी थीं और अपना मां के साथ सेट पर थीं। इस दौरान सलमान खान और राशा की एक तस्वीर क्लिक की गई थी जो कि अब तेजी से वायरल हो रही है।
राशा थडानी ने इस तस्वीर को खुद ही साझा किया है। इस तस्वीर के साथ राशा ने कैप्शन लिखा है, 'फुल सर्कल मोमेंट।' इस तस्वीर में राशा थडानी पहले तो सलमान खान की गोद में दिख रहीं हैं और दूसरी तस्वीर में बिग बॉस के सेट पर नजर आ रही हैं जिसमें सलमान खान के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
राशा थडानी की इन तस्वीरों को लेकर लोगों के भी ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''खूबसूरत दिख रही हो।'' एक ने लिखा, ''यह देखकर बहुत अच्छा लगा!!! यह बहुत महाकाव्य था।'' एक ने लिखा, ''मोमेंट ह भाई मोमेंट है।'' एक ने लिखा, ''तुम बहुत सुंदर हो।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि राशा थडानी की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब सामने नहीं आया है।
फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











