रियल लाइफ में दबंग थे सलमान खान के दादा अब्दुल रशीद खान, ब्रिटिश हुकूमत के दौरान पहनी वर्दी और...

Salman Khan Grandfather- सलमान खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की फिल्में की हैं वो किसी से छिपी नहीं है। भले ही उन्होने इतने किरदार किए हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय वो तब हुई जब उन्होने पुलिस की वर्दी पहनी।
बता दें कि सलमान खान को विरासत में ये पुलिस वाली दबंगई मिली है और इसका कारण ये है कि उनके दादा जी एक पुलिस ऑफिसर थे। जी हां, सलमान खान के दादा जी का नाम अब्दुल रशीद खान था और वो काफी शानदार पर्सनैलिटी थे।
काफी कम लोग जानते हैं कि इंडस्ट्री के दबंग खान के दादा ने भी पुलिस की वर्दी थी पहनी थी वो अच्छी खासी पोस्ट पर थे। फिल्म में जब निडर पुलिस ऑफिसर की भूमिका करते हैं तो उनके दादा जी की झलक आप उनमें देख सकते हैं।
किस पोस्ट पर थे सलमान खान के दादा?
सलीम खान के पिता अब्दुल रशीद खान डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) थे। ये वो दौर था जब इंडिया में ब्रिटिश हुकूमत थी और राशिद खान ने तब वर्दी पहनी थी। सलमान खान के दादा एक हाई रैंक के अधिकारी थी और ये अपने आप में काफी खास होता है।
सलमान खान ने कई फिल्मों में वर्दी पहनी है और छा गए हैं। इस लिस्ट में गर्व, वांटेड और दबंग जैसी फिल्में शामिल हैं। काफी कम लोग जानते हैं कि सलमान खान के दादा एक पुलिस ऑफिसर होने के साथ साथ बेहद हैंडसम थे और उनकी तस्वीरें आज कल सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती हैं।
SSP के रूप में शुरु की ड्यूटी
सलमान खान के दादा अब्दुल रशीद खान ने सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तौर पर नौकरी शुरु की थी। हालांकि उनके शानदार काम के बाद धीरे धीरे उनकी रैंक सही हो गई और एक वक्त आया कि वो डीआईजी बन गए। जब सलीम खान का जन्म हुआ तो रशीद खान उनको लेकर मुंबई चले गए और वहीं बस गए। आज सभी जानते हैं कि उनका खानदार कितना सफल है। सलमान, अरबाज और सोहेल खान बॉलीवुड के दमदार नाम है।


Click it and Unblock the Notifications