Sikandar फिल्म से आया तगड़ा अपडेट, फैंस हुए खुश, बोले- 'चॉकलेट लेकर गैलेक्सी आ रहे हैं'

सलमान खान के फैंस को इस ईद सिर्फ निराशा ही हाथ लगी थी। इसका कारण ये था कि उनकी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई थी। लेकिन ऐलान किया गया था कि साल 2025 में वो तगड़ा धमाका करेंगे और सिकंदर के साथ दमदार वापसी करेंगे।
अब सलमान खान की इस फिल्म से एक तगड़ी अप़डेट सामने आई है जो कि आपको खुश कर देगी। पता चला है कि फाइनली सलमान खान ने 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है, जहां टीम अभिनेता के साथ हवा में एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेगी। सलमान खान ने खुद एक्स पर शूटिंग के पहले दिन की एक बीटीएस तस्वीर साझा की।
टीम ने इस एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म के लिए ईद 2025 रिलीज की पुष्टि की। उन्होने लिखा, "टीम सिकंदर, साजिद नाडियाडवाला के सिकंदर के साथ ईद 2025 का इंतजार कर रहा हूं। @ARMurugadoss (एसआईसी) द्वारा निर्देशित।" इसके बाद से लोग काफी खुश हैं।
फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। एक ने लिखा है, ''हम आपसे प्यार करते हैं लीजेंड।'' एक ने लिखा, ''इंतजार नहीं कर सकता।'' एक ने लिखा, ''धमाके की तैयारी।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान की एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी।'' एक ने लिखा, ''भाई अति उत्साहित! क्या हमें गैलेक्सी अपार्टमेंट में चॉकलेट भेजनी चाहिए? सिर्फ 10 मिनट लगेंगे!'' एक ने लिखा, ''लुक जबरदस्त है भाई।'' फिलहाल आप देखिए सलमान खान का पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications