सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के 9 साल पूरे, इस BTS वीडियो को देख फैन्स बोले- मास्टर पीस...

Salman Khan's film 'Bajrangi Bhaijaan' completes 9 years: सलमान खान की हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज हुए 9 साल पूरे हो चुके हैं। बजरंगी भाईजान 2015 में रिलीज हुई फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा पसंदीदा और सफल प्रोजेक्ट्स में से एक थी, जिसे क्रिटिक्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई। इस फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था। बता दें कि इस फिल्म के 9 साल पूरे होने पर मेकर्स ने फिल्म का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो रिलीज किया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी बजरंगी भाईजान ने अपने दिल को छू लेने वाली कहानी और जबरदस्त परफॉर्मेंस से दुनिया भर के लोगों के दिलों को जीता था। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म पवन (सलमान खान) की कहानी बताती है जो एक हनुमान भक्त है। वह एक सफर पर निकलता है ताकि एक बेजुबान पाकिस्तानी लड़की मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) को उसके परिवार के पास वापस पहुंचा सके, जो बॉर्डर के उस पार रहता है। फिल्म में मौजूद प्यार, दयालुपन और सीमाओं से परे कनेक्शंस की दिल छू लेने वाली कहानी ने दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
'बजरंगी भाईजान' के नौ साल के सफर को याद करते हुए, मेकर्स ने एक BTS वीडियो रिलीज किया है। जहां सलमान खान, करीना कपूर, और मुन्नी की अनसीन क्लिप देखने को मिल रही है। यह वीडियो आपके 9 साल पहले रिलीज हुई फिल्म की याद दिला देगा। बता दें कि सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' 2015 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी।
सलमान खान के करियर की तरक्की के साथ-साथ 'बजरंगी भाईजान' की चमक भी जारी है, न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि यह फिल्म दुनिया भर में छा गई थी। वहीं अब फैन्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लाने की भी डिमांड कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











