बीच सड़क पर जमकर नाचे सलमान खान के फैंस, जन्मदिन पर बोले- 'आज ईद, दिवाली और क्रिसमस'

Salman Khan Fans Dance- सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेशन करते हैं। इस वक्त कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जो कि आपको सलमान खान के स्टारडम को लेकर गवाही देते हुए नजर आएंगे। 27 दिसंबर को 58 साल के हुए सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस इकट्ठा हुए थे।
इस मौके पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर सलमान खान के फैंस डांस करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो गैलेक्सी के सामने का है। वीडियो में आपको सलमान खान के फैंस मस्ती में नाचते दिख रहे हैं।
उनके पीछे सलमान खान का एक बड़ा सा पोस्टर नजर आ रहा है। इनमें से एक फैन को शर्ट के बटन खोले हुए देखा जा सकता है। इस फैन के सिक्स पैक एब्स हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो सल्लू भैया.. पीली टी-शर्ट, यह मैं हूं।'' एक ने लिखा, ''छपरी नेता के लिए छपरी डांस।'' एक ने लिखा, ''आज भाई का जन्मदिन है आज से होली दिवाली ईद क्रिसमस ये सब त्यौहार है।'' एक ने लिखा, ''आकाशगंगा के बाहर भक्त।''
एक ने लिखा, ''सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' सलमान खान के जन्मदिन की शाम को ही फैंस वहां आने लगे थे। सर्दी की रात थी लेकिन सलमान खान के फैंस आधी रात को ही उनके घर के सामने जमा हो गए। एक वीडियो वायरल हो था जो कि एएनआई ने साझा किया था, ये वीडियो करीब 4 बजे पोस्ट किया गया था।
गैलेक्सी के सामने उस वक्त फैंस का हुजुम नजर आ रहा था। वीडियो के वायरल होते ही लोग यहां पर उनको विश कर रहे हैं। पैपराजी को देखते ही सलमान ने तुरंत हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया था। कुछ इस तरह से सलमान खान ने अपना जन्मदिन मनाया था।


Click it and Unblock the Notifications