'लॉरेंस बिश्नोई का स्क्रू ढीला है, ठीक करना है..' सलमान खान की एक्स Somy Ali के बयान से मचा बवाल!

somy ali lawrence bishnoi salman khan

Somy Ali On Lawrence Bishnoi- सलमान खान की एक्स पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली अब फ्रंट फुट पर खेल रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई से मिलने की इच्छा जताई थी।

लेकिन अब उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान जो बातें कहीं हैं वो आपको काफी चौकाने वाली हैं। सोमी अली इस दौरान आज तक से बात कर रही थीं और वो लॉरेंस बिश्नोई पर बुरी तरह से भड़कती हुई नजर आईं। सोमी अली सलमान खान के सपोर्ट में हैं और जो उनका पोस्ट आया था वो सिर्फ सरकैजम में था।

लॉरेंस बिश्नोई का स्क्रू ढीला है

सोमी अली ने वैसे तो काफी लंबा इंटरव्यू दिया है। लेकिन हाइलाइट्स की बात करें तो उन्होने कहा, "मैं लॉरेंस बिश्नोई से इसलिए मिलना चाहती हूं क्योंकि उसका स्क्रू ढीला है। इसक दिमाग के अंदर जो स्क्रू है वो ढीला है, उसके स्क्रू को ठीक करना है। वो अपने आपको गैंगस्टर कह रहा है और वो 33 साल की उम्र का आदमी है, वो कोई बच्चा नहीं है, 20 या 17 साल का..।''

इसके अलावा सोमी ने कहा कि, ''वो एक एलएलबी वकील है और उसकी उम्र 33 साल है। इस उम्र में शख्स एडल्ट होता है। उसको अगर टीआरपी चाहिए तो टीआरपी गैंगस्टर से मत लो, टीआरपी लो वकील बनकर ले।" उन्होने ये भी कहा कि, ''सलमान खान को नहीं पता था कि वै ब्लैक बक है और बिश्नोई समाज उसको पूजता है। वहां पर कई शिकार होते हैं। ये बात इतनी इसलिए बढ़ी है क्योंकि वो सलमान खान है।'' सोमी अली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोमी अली ने किया था पोस्ट

हाल ही में सोमी अली ने लॉरेंस के लिए एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होने लिखा था, ''यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक सीधा संदेश है: नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी ज़ूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझे कुछ बातें करनी हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया सबसे पसंद की जगह राजस्थान है।

हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। फिर भी मानिए कि ये आपके फ़ायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका। शुक्रिया।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X