आमिर खान के भाई फैसल खान के सपोर्ट में आईं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, बोलीं- 'वो पूरी तरह से ठीक हैं'

Somy Ali

Somy Ali Supports Faisal Khan- आमिर खान के भाई फैसल खान ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस करके धमाका कर दिया है। इस कॉंफ्रेंस में उन्होने आमिर खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अभिनेत्री और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली फैसल खान के समर्थन में आ गईं है।

बता दें कि सोमी अली पाकिस्तानी हैं और उन्होने फैसल खान सही बताया है। आमिर खान के भाई ने इस पीसी के दौरान कहा था कि उनको पागल बनाने के लए पूरे परिवार ने साजिश की थी।

आमिर खान के साथ साथ उन्होने अपनी बहनों का नाम भी लिया है। फैसल खान के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। सोमी अली का समर्थन उनको मिला है और उसके बाद उनको काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है।

सोमी अली ने किया सपोर्ट

सोमी अली की मानें तो फैसल पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होने बेवजह में परेशान किया जा रहा है। पाकिस्तानी अदाकारा का कहना है कि, ''लोगों को चाहिए कि फैसल को अकेला छोड़ दें। उसमें कोई कमी नहीं है। वह एक समझदार, ईमानदार और इंटेलिजेंट इंसान है।'' बता दें कि इसके बाद सोमी अली को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है जिसपर उनका कहना है कि वो सही के साथ हैं चाहे लोग उनको कुछ भी कहें। फैसल खान के इस बयान पर फिलहाल आमिर खान का किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

पाक एक्ट्रेस सोमी अली खान ने किसी समय सलमान खान को डेट किया था और उनके साथ फिल्म में काम किया था। कहा जाता है कि सलमान खान उस वक्त सोमी के साथ काफी सीरियस थे। देखने वाली बात होगी कि सोमी के इस रिएक्शन के बाद आमिर खान या फैसल कब रिएक्ट करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: faisal khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X