सलमान खान को कोसने वाली एक्स गर्लफ्रेंड, सलीम खान को लेकर फटा कलेजा, कह डाली ऐसी बातें

Somy Ali on Salim Khan Health: सलमान खान की नाम जब भी किसी लड़की के साथ जुड़ता है तो कुछ दिनों बाद लोगों को यकीन होता है कि ये रिश्ता भी टूटने वाला है। ऐसा कई बार हुआ है लेकिन जितना सोमी अली उनको लेकर उलटी सीधी बातें करती हैं इतना कोई नहीं करता।

Somy Ali

सोमी अली पाकिस्तानी हैं और एक वक्त सलमान खान को डेट किया करतीं थीं। अब सलीम खान की बीमारी के चलते वो काफी दुखी हैं और कुछ ऐसा कहा जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

Also Read
KRK Jail Experience: जेल से निकलकर केआरके ने खोली वहां की पोल, मुस्लिम कैदियों ने की थी मारने की प्लानिंग
KRK Jail Experience: जेल से निकलकर केआरके ने खोली वहां की पोल, मुस्लिम कैदियों ने की थी मारने की प्लानिंग

सलमान खान को कोसने वाली सोमी अली को पिता सलीम खान से इतनी हमदर्दी क्यों है। सलीम खान बीते दिन से ही अस्पताल में भर्ती हैं और रात में खबर आई थी कि वो वेंटिलेटर पर हैं।

क्या बोलीं सोमी अली?

इंस्टाग्राम पर सोमी अली ने एक पोस्ट किया जिसमें सलीम खान और हेलेने की तस्वीर एक साथ नजर आ रही है। सोमी अली ने लिखा, ''मेरे दिल काफी दुखी है ये सुनकर कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुनिया के लिए, वे एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को आकार देने में मदद की और शोले जैसी फिल्मों के सह-निर्माता रहे। मेरे लिए, वे पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी जैसा प्यार मिला, मुझे खाने की मेज पर शामिल किया गया, आस्था पर गहन चर्चाओं में शामिल किया गया, जहाँ सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था। उन्होंने मुझे सिखाया कि ईश्वर सिद्धांतों से बड़ा है, और कहानी कहने में हमेशा नाटकीयता के नीचे सच्चाई होनी चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा। उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रही हूँ। वे मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक हैं।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग उनके कमेंट्स सेक्शन में कई तरह की बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ''जल्दी से ठीक हो जाओ सलीम सर।'' एक ने लिखा, ''वो सच में एक अच्छे इंसान हैं।'' एक ने लिखा, ''जल्दी स्वस्थ होंगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन आता है या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: salim khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X