सलमान खान की एक्स गर्लपफ्रेंड संगीता बिजलानी ने 'बैडमैन' के साथ खाए गोलगप्पे, भाईजान से शिकायत कर रहे हैं फैंस

Sangeeta Bijlani Golgappe Video- सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं संगीता बिजलानी का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। वो इस वीडियो में एक एक्टर के साथ गोलगप्पे खाते दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग सलमान खान से मजाकिया तौर पर संगीता की शिकायत कर रहे हैं।
बता दें कि संगीता बिजलानी के साथ नजर आ रहे ये मशहूर एक्टर कोई और नहीं बल्कि गुलशन ग्रोवर हैं। गुलशन ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर वो विलेन के किरदार में ही नजर आते रहे हैं। संगीता हमेशा की तरह इस वीडियो में भी बेहद सुंदर लग रही हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं।
कहा जा रहा है कि ये वीडियो काफी पुराना है और किसी पार्टी के दौरान संगीता और बैडमैन की मुलाकात हुई थी। अपनी बोल्डनेस को लेकर मशहूर संगीता बिजलानी उम्र के इस पड़ाव में भी काफी हॉट लगती हैं और अक्सर धमाका करती नजर आती हैं। गोलगप्पे खाती हसीना को देखकर आपकी नजरें टिकने वाली हैं।
लोग कर रहे हैं
संगीता बिजलानी के इस वीडियो पर लोगों के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ''देख लो सलमान भाई।'' एक ने लिखा, ''ज़िंदगी का मजा खट्टे में!'' एक ने लिखा, ''गुल्लू के साथ गोलगप्पे।''
एक ने लिखा, ''बस भाईजान को पता ना चले।'' एक ने लिखा, ''मैम प्लीज अपना गुलाम बना लो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर किसी तरह का रिएक्शन संगीता ने नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications












