Don 3 विवाद के बीच सलमान खान की एंट्री? कराएंगे रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का समझौता!
Salman Khan Don 3: डॉन 3 को लेकर जो बवाल मचा हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। फरहान अख्तर ये फिल्म बना रहे थे और इसको रणवीर सिंह ने साइन किया था। खबरों की मानें तो शूटिंग के कुछ ही समय पहले रणवीर ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया जिससे फरहान अख्तर को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

इसके बाद फरहान ने FWICE से इसकी शिकायत की थी जिसके बाद रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया गया था कि वो अब काम नहीं कर पाएंगे। इस झगड़े के सामने आने के बाद सभी हैरान हैं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे एक उम्मीद जगी है कि दोनों के बीच सबकुछ सही हो जाएगा।
सलमान खान कराएंगे सुलह?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस विवाद को लेकर अब सलमान खान बीच में आ गए हैं। सलमान खान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और फरहान अख्तर से उनका घर जैसा रिश्ता है। सलीम खान और फरहान के पिता जावेद अख्तर ने काफी काम साथ में किया है।
कहा जा रहा है कि सलमान खान मध्यस्थता करेंगे और बिना किसी विवाद और मीडिया तक बात पहुंचाए दोनों की सुलह कराएंगे। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन बातें हो रही हैं। ना ही रणवीर या फरहान की तरह से इस तरह की किसी मीटिंग को लेकर कुछ जानकारी मिली है।
वर्कफ्रंट
सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था लेकिन बाद में राजनीतिक कारणों से इसका नाम बदलना पड़ा और कुछ फिल्मों के सीन्स को फिर से भी शूट करना पड़ रहा है। देखने वाली बात होगी कि रणवीर सिंह और फरहान की सुलह होती है या नहीं और डॉन 3 बनती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
