क्या सलमान का ढीला कैरेक्टर?
क्या सलमान खान का कैरेक्टर ढीला है... इससे पहले की आप कुछ और सोचे-समझें हम आपको बता दें कि सलमान खान की नई फिल्म 'रेडी' में ये एक गीत के बोल हैं। सलमान ने 'ढीला कैरेक्टर' बोल के इस गाने पर 100 हसीनाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं।
इस गाने के लिए मुंबई से खास तौर से डांसर्स बैंकाक बुलाया गया जहां इस गाने की शूटिंग हुई। शूटिंग के बाद खुद सलमान ने ट्विटर पर पोस्ट किया 'मैं करूं तो साला मेरा ढीला कैरेक्टर है..' इस गाने की कोरियोग्राफी राजू खान और मुदस्सर खान ने मिलकर की है। अनीस बज्मी के ये फिल्म 3 जून को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ गजनी गर्ल असिन नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











