दबंग 3 देखनी है तो करिए इतने साल इंतज़ार!
[बॉलीवुड समाचार] दबंग 3 में चुलबुल पांडे को ठुमके लगाते देखने की अगर आपकी इच्छा है तो आपको रखना पड़ेगा धीरज। क्योंकि फिल्म को बनने में अभी एक - दो साल का वक्त है। ऐसा अरबाज़ खान ने खुद एक इंटरव्यू में कहा।
अब देखिए भला एक तो सलमान के फैन्स को उनकी हर फिल्म तुरंत देखनी होती है और अरबाज़ इतना इंतज़ार करवाने की बात कर रहे हैं। और ये एक दो साल तो फिल्म के फ्लोर पर जाने का समय है जनाब।
ALERT:सलमान खान एक...सीक्वल सात...बॉक्स ऑफिस की बैंड!
इसका मतलब अगर फिल्म दो साल बाद फ्लोर पर जाती है तो फिल्म तीन साल बाद रिलीज़ होगी। पर ज़्यादा निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इन तीन सालों में सलमान की एक लाईन से कई फिल्में रिलीज़ होने वाली है। तो दबंग पांडे जी ना सही लेकिन सलमान को किसी भी किरदार में देखने में भी उतना ही मज़ा है....है ना!
PICS OF THE DAY:सलमान-कैट की इन तस्वीरों के आगे हर लव स्टोरी FAIL!


Click it and Unblock the Notifications














