..................... Salman Khan's bodyguard Shera's father dies of cancer at the age of 88, know the funeral details - Hindi Filmibeat

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत, भाईजान के घर में भी छाया मातम!

Shera

Shera Father Death- सुपरस्टार सलमान खान के साथ हमेशा साए की तरह रहने वाले शेरा के घर से एक बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि उनके पिता का निधन हो गया है। वो 88 साल के थे और काफी समय कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और अंत में वो जंग हार गए।

शेरा के सिर पर से पिता साया हमेशा के लिए उठ गया है। उनके पिता का नाम श्री सुंदर सिंह जॉली था। सलमान खान के साथ साथ शेरा का नाम भी किसी सेलिब्रिटी की तरह ही लिया जाता है। उनके फैंस इस खबर से बेहद दुखी हैं और शेरा के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

हालिया रिपोर्ट्स में शेरा के पिता के अंतिम संस्कार को लेकर खबर आ रही है कि मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा क्रिमेटोरियम में उनको मुखाग्नि दी जाएगी। ओशिवारा के लोखंडवाला बैक रोड स्थित शेरा के घर शाम को करीब 4 बजे अंतिम यात्रा की तैयारी शुरु हो जाएगी।

शेरा अपने पिता के काफी करीबी थी और कई मौकों पर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें सामने आतीं थीं। सलमान खान की तरफ से फिलहाल शेरा के पिता की मौत के बाद किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान इस दौरान वहां मौजूद रहते हैं या नहीं।

शेरा के पिता के निधन की खबर सुनकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने आत्मा की शांति की प्रार्थना की तो किसी का कहना है कि ये गम बहुत दुखदायी होता है। शेरा एक ऐसे बॉडीगार्ड हैं कि ना सिर्फ सलमान खान बल्कि कई स्टार्स के साथ रहे चुके हैं। फिलहाल वो दुख में हैं...

Read more about: shera salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X