सलमान खान की 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन करने वाले मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी का 63 साल की उम्र में निधन

Director Siddique Passes Away

Director Siddique Passes Away: एक के बाद एक फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही हैं, नितिन देसाई की मौत के बाद अब हाल ही में खबर आई है कि मंगलवार को मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी का निधन हो गया है। डायेक्टर सिद्दीकी का ऐसे अचानक दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को सिद्दीकी को दिल का दौरा पड़ने के बाद कोच्चि की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी और फिर मंगलवार को उन्हें अपना दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्दीकी इस्माइल के पार्थिव शरीर को कदवंथरा के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में 9 अगस्त की सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रखा जाएगा। बाद में उनके आवास पर रखा जाएगा, जिससे लोग श्रद्धांजलि दे सकें।

इसके बाद डायरेक्टर सिद्दीकी का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 6 बजे किया जाएगा। अभिनेता दुलकर सलमान ने दिवंगत निर्देशक को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दी है। उनके निधन से साउथ के साथ बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। अभिनेता और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने भी सिद्दीक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सिद्दीकी ने मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों के भी निर्देशक हैं। उन्होंने सलमान खान की बॉडीगार्ड का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने 'बिग ब्रदर' को भी डायरेक्ट किया। कहा जाता है कि इंडस्ट्री में सिद्दीकी फिल्ममेकर फाजिल की सहायता से आए थे।

'सिद्दीकी ने कॉमेडी फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' (1989) के साथ अपनी शुरुआत की। इसमें फाजिल ने ही पैसा लगाया था। इसके बाद इन्होंने ही मलयालम फिल्म के इतिहास में सीरीज की शुरुआत की।

इसके बाद 'हरिहर नगर' (1990), 'गॉडफादर' (1991), 'वियतनाम कॉलोनी' (1992), 'काबूलीवाला' (1993), और 'हिटलर' (1996) जैसी हिट फिल्में बनाईं। बता दें, सिद्दीकी 'मास्टरपीस' और 'फाइव स्टार हॉस्पिटल' जैसी फिल्मों में बतौर कलाकार भी नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X