रॉबिनहुड सलमान हुए युवराज पर मेहरबान

फिल्म दबंग से बॉलीवुड में रॉबिनहुड के नाम से मशहूर हुए एक्टर सलमान खान का दिल सचमुच रॉबिनहुड की ही तरह है। वो अगर किसी की मदद करनी चाहते हैं तो वो कभी पिछे नहीं हटते, सल्लू अब क्रिकेटर युवराज सिंह पर मेहरबान हो गए हैं।

सलमान केवल रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल में भी रॉबिनहुड की तरह ही हैं। वह अपनी कमाई लुटाने में जरा भी देर नहीं करते। खबर है कि सलमान ने युवराज के इलाज में वो रकम दे दी है जो पहले युवराज को मिलनी थी।

खबरों की माने तो एक मल्टीविटामिन टेबलेट बनाने वाली कंपनी के लिए युवराज काम कर रहे थे, लेकिन बीच में ही बीमारी का पता चल जाने के कारण उन्हें विज्ञापन की शूटिंग अधूरी छोड़कर इलाज के लिए विदेश जाना पड़ा।

इस बीच इस कंपनी ने युवराज की जगह सलमान को ले लिया। सलमान अच्छी तरह से जानते थे कि इस विज्ञापन को पहले युवराज कर रहे थे, लेकिन मजबूरी के चलते युवराज इस विज्ञापन को पूरा नहीं कर पाए। फिर क्या था इस विज्ञापन से मिली रकम को सलमान ने युवराज के इलाज के लिए दिया।

अधूरे विज्ञापन को पूरा कर और उससे मिली रकम क्रिकेटर युवराज को लौटाकर सलमान ने साबित कर दिया कि उनसे बड़ा दिलवाला बॉलीवुड में कोई और नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X