एक था टाइगर में सलमान खान

अभिनेता सलमान खान पहली बार यशराज बैनर की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह एक नया किरदार निभाने जा रहे हैं। खबरों पर यकीन करें तो सलमान इस फिल्म में भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ के एक एजेंट की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण कबीर खान करने जा रहे हैं और फिल्म की कहानी कबीर और नीलेश मिश्र ने मिल कर लिखी है।
इस फिल्म में सलमान एक ऐसे तेज तर्रार अधिकारी की भूमिका में होंगे, जिसमें टाइगर जैसी फुर्ती है और काफी तेज दिमाग भी है। सलमान इस फिल्म की स्क्रिप्ट से बेहद प्रभावित हैं और सूत्रों का कहना है कि वह अभी से इसकी तैयारी में जुट गये हैं। खुद सलमान का कहना है कि उन्होंने ऐसी स्क्रिप्ट कभी नहीं पढ़ी।
आपको बता दें कि सैफ अली खान भी अपने होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म एजेंट विनोद में एक एजेंट की भूमिका में हैं, तो दोनों खान एजेंट के रूप में दर्शकों को किस हद तक लुभा पाते हैं इसके लिए दोनों फिल्मों की रिलीज का इंतजार करना होगा।
;

Click it and Unblock the Notifications











