''सलमान खान सबसे बड़े BOX OFFICE स्टार हैं.. धमाका तो फाइनल है....''
सुल्तान के बाद सलमान खान और यशराज फिल्म्स फिर साथ आए हैं। बता दें, ट्यूबलाइट की ओवरसीज राइट्स यशराज फिल्म्स ने खरीद ली है।
यशराज फिल्म्स (YRF) ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स खरीद लिये हैं। जिसमें मिडल ईस्ट और नार्थ अफ्रीका भी शामिल है। यह पहली बार है कि जब ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के साथ सलमान खान फिल्म्स (SKF) और यशराज एक साथ आई है।
''सलमान खान बहुत बुरे एक्टर हैं.. मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं....''
यशराज फिल्म्स ने कहा कि, सलमान खान फिलहाल सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार हैं, जो हर फिल्म के साथ आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। कबीर खान और सलमान की यह तीसरी फिल्म है, लिहाजा, ट्यूबलाइट को लेकर काफी क्रेज है। कोई शक नहीं कि फिल्म शानदार बिजनेस करेगी।

हम्म.. बजरंगी भाईजान और एक था टाईगर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद कोई शक नहीं कि सलमान- कबीर की यह ड्रीम टीम ईद 2017 पर भी धमाका करने वाली है।
सलमान खान फिल्म्स के सीओओ ने कहा, हमारे प्रोडक्शन की लास्ट फिल्म बजरंगी भाईजान ओवरसीज में सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। और हमें उम्मीद है कि ट्यूबलाइट नए रिकॉर्ड दर्ज करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











