#Tubelight: सलमान की ईद रिलीज़ के बारे में ये ताज़ा अपडेट सुना?
सलमान खान ने ट्यूबलाइट का शेड्यूल समय से पहले पूरी कर ली है। और फिल्म के बारे में कुछ लेटेस्ट अपडेट हम लेकर आ रहे हैं।
सलमान खान की ट्यूबलाइट का शूटिंग शेड्यूल पूरा हो चुका है। और फिल्म के सेट से आखिरी तस्वीर भी हम आपको दिखा चुके हैं। और अब खबर है कि सलमान खान ने फिल्म का शेड्यूल समय से पहले ही पूरा कर लिया है।
अब किसी को इस बात से फर्क पड़े ना पड़े लेकिन फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान को फर्क पड़ेगा। दरअसल, कबीर खान काफी खुश हैं कि अब उन्हें फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के लिए काफी समय मिल जाएगा।

गौरतलब है कि फिल्म के मनाली शेड्यूल के दौरान खबरें थीं कि फिल्म को लेकर सलमान खान और कबीर खान के बीच कहासुनी हो गई है। कबीर के मुताबिक सलमान की लेट नाईट पार्टियों के कारण ही लोग सुबह सेट पर देर से आते हैं।
[#Details: सलमान के साथ तीसरी 300 करोड़ी फिल्म...2018 में फाइनल!]
खबरें तो यहां तक थीं कि सलमान इस बात से इतना नाराज़ थे कि फिल्म की शूटिंग आधी छोड़ कर चले गए थे। लेकिन इतनी अफवाहों के बावजूद फिल्म अपने शेड्यूल से पहले पूरी हो चुकी है।
और अपनी ईद रिलीज़ के लिए फिल्म एकदम टाइम पर तैयार मिलेगी। वैसे जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ एकदम अलग बातें -


Click it and Unblock the Notifications











