Latest PIC: 'टाईगर जिंदा है'.. धड़ाधड़ शूटिंग खत्म कर रहे हैं सलमान खान.. दमदार!
सलमान खान ने टाईगर जिंदा है का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है। बता दें, फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में की जा रही थी।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाईगर जिंदा है' 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में चल रही थी। बता दें, सलमान खान ने फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। और इसी खुशी में निर्देशक अली अब्बास जफर ने शूटिंग से एक तस्वीर शेयर किया है।
''सलमान खान फिल्म के सरप्राइज हैं.. उसे सरप्राइज ही रहने दें....''
कुछ ही दिनों पहले शूटिंग से कैटरीना कैफ भी वापस आ गई थीं। जबकि कुछ एक्शन सीन्स शूट करने के लिए सलमान खान को रूकना पड़ा था। बता दें, ऑस्ट्रिया में फिल्म के एक गाने की शूटिंग और कुछ एक्शन सीन्स शूट किये गए हैं।

अब कुछ ही दिनों में मुंबई में यशराज स्टूडियो में फिल्म का सेकेंड शेड्यूल शुरु कर दिया जाएगा। यशराज में शूट खत्म करने के बाद फिल्म की टीम फिर से ओवरसीज शूटिंग पर जाएगी। बता दें, फिल्म की शूटिंग 5 और देशों में होनी है। जो कि मई से शुरु होगी।


Click it and Unblock the Notifications