दबंग 3 का पहला गाना 'हुड हुड दबंग' हुआ पूरा- सलमान खान का धमाकेदार First LOOK
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक धमाकेदार तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के टाइटल ट्रैक 'हुड हुड दबंग' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें, फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है। दबंग 3 इसी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
सलमान खान यानि की चुलबुल पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- HUD HUD Dabangg song done for #dabangg3.... @arbaazSkhan @PDdancing @Nikhil_Dwivedi

बता दें, दबंग के सेट से सलमान खान लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर नहीं रिलीज किया गया है। सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा यानि की रज्जो भी शूटिंग में पहुंच चुकी हैं। फिल्म के सेट से सोनाक्षी की झलक भी लीक हो चुकी है। कोई शक नहीं कि फैंस अब इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











