..................... सलमान खान ने खत्म की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर | Salman Khan wraps shoot for the most awaited ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’, shares an unseen photo - Hindi Filmibeat

Salman Khan ने खत्म की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर

salman-khan-wraps-shoot-for-the-most-awaited-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-shares-a-new-look

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ईद 2023 पर, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित, एक्शन से भरपूर एंटरटेनर 'किसी का भाई किसी की जान' को देखने के लिए तैयार हो जाइए। सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के शूट रैप की घोषणा की है.. और फिल्म से अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और उत्साहित कर देगी। सलमान की तस्वीर पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस उनके इस नए लुक को देखकर हैरानी जता रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर होगी।

फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर जैसे कलाकारों की बड़ी टोली है।

फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म में वे सभी फैक्टर्स होने का वादा किया गया है जिसकी सलमान खान की फिल्म से उम्मीद की जाती है - एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और इमोशन। बहरहाल, अब जबकि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, फैंस इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2023 में सलमान खान की दो फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा 'टाइगर 3' की घोषणा हो चुकी है। यशराज बैनर की टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख खान की पठान में भी सलमान एक खास कैमियो निभाते नजर आएंगे। जाहिर है कि 2023 सलमान खान फैंस के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X