दबंग 3: खत्म हुई शूटिंग, सलमान खान ने शेयर की एक और चुलबुल तस्वीर
सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग, मध्य प्रदेश के माहेश्वर में नर्मदा घाट के किनारे शुरू हुई थी। अब फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। पहला शेड्यूल खत्म होते ही सलमान खान ने अपनी एक और चुलबुल तस्वीर के साथ फैन्स को उत्साहित कर दिया है। फिल्म का अगला शेड्यूल जल्दी ही शुरू होगा।
माहेश्वर में फिल्म के टाईटल ट्रैक के अलावा कुछ ज़रूरी सीन शूट किए गए हैं। सलमान के साथ सोनाक्षी ने भी माहेश्वर में शूटिंग की है। सोनाक्षी ने साथ ही ये भी कंफर्म कर दिया है कि फिल्म में दो हीरोइनें हैं लेकिन दूसरी हीरोइन कौन है, इस बात से परदा फिलहाल नहीं उठ पाया है।
माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी को इस बार एकदम नया रखने की कोशिश की जा रही है जिससे कि लोगों को पहले और दूसरे पार्ट की तुलना में दोहराव ना लगे। इसके बाद सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह पर काम करना शुरू कर देंगे। इस ईद पर जहां अली अब्बास ज़फर के साथ भारत का धमाका होगा।
वहीं अगली ईद पर सलमान खान भंसाली और आलिया भट्ट के साथ इंशाल्लाह का धमाका करेंगे। इसके अलावा, सलमान ने किक 2 और वेटरन रीमेक को भी हरी झंडी दिखा दी है।


Click it and Unblock the Notifications