मेंटल सलमान ने की आयटम से तौबा क्यों?
सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म मेंटल जिसका निर्माण उनके छोटे भाई सोहैल खान कर रहे हैं, के बारे में कहा जा रहा है कि कोई आयटम नंबर नहीं होगा।
ऐसा सलमान खान के कहने पर ही हो रहा है क्योंकि सलमान खान ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म मेंटल एक सीरयस मूवी नहीं है। इसलिेए इसमें आयटम जैसा कुछ भी नहीं होना चाहिेए। वो आयटम नंबर को फिल्म में घुसाकर अपनी फिल्म की हंसी नहीं उड़वाना चाहते हैं।
अब बड़ा भाई और फिल्म का हीरो जो कहेगा वो तो सोहैल को मानना ही पड़ेगा। इसलिए सोहैल ने फिल्म में किसी भी आयटम नंबर को रखने से मना कर दिया है। मालूम हो कि बॉलीवुड में आयटम नंबर को फिर से जिंदा करने का सारा श्रेय सलमान को ही जाता है क्योंकि उन्हीं की फिल्म दबंग से एक बार दोबारा से दम तोड़ रहे आयटमं नंबर ने लय पकड़ी थी।वैसे सलमान खान के तर्क से यह साफ हो गया कि आयटम नंबर को फिल्म में जबरदस्ती भरा जाता है ताकी सिनेमाघरों में लोगों की लाइन लग सके। फिल्म का फूहड़ और दो्र्थी गानों से कोई लेना-देना नहीं होता है। आपको बता दें कि मेंटल फिल्म में सलमान की बड़ी बहन का रोल तब्बू कर रही हैं। फिल्म की अक्टूबर में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications
