..................... Salman Khan working with Shahrukh's best friends Karan and Aditya - Hindi Filmibeat

शाहरुख के फैंस हुए सलमान के करीब, करन के बाद अब आदित्य

'कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर' ये पंक्तियां हमारी फिल्म इंडस्ट्री में रोज बनते और बिगड़ते रिश्तों पर काफी जंचती है। बॉलीवुड में पिछले एक साल में काफी कुछ ऐसा घटित हुआ जिसने लोगों को काफी हैरान किया। इन खास घटनाओं में से एक घटना तो ये थी बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स खानों शाहरुख और सलमान का गले मिलना। उसके बाद शाहरुख खान के फ्रेंड्स लिस्ट के कुछ लोगों का सलमान खान के करीब जाना भी लोगों के लिए थोड़ा शॉकिंग रहा। इससे शाहरुख खान के फैंस गुप में कुछ हलचल सी मची हुई है।

शुरुआत हुई प्रियंका चोपड़ा से और उसके बाद करन जौहर और अब खबर है कि आदित्य चोपड़ा भी अब सलमान खान को अपनी फिल्म में डायरेक्ट करने जा रहे हैं। करन जौहर और आदित्य चोपड़ा हमेशा से ही शाहरुख खान के बेहद करीबी रहे हैं। करन जौहर के करियर को इस ऊंचाई पर लाने के पीछे कहीं ना कहीं शाहरुख खान का बहुत बड़ा हाथ रहा। अभी तक करन जौहर हमेशा ही अपनी फिल्मों में शाहरुख खान को ही कास्ट करते रहे लेकिन अब अचानक ही इतने सालों बाद करन जौहर ने सलमान खान को अपनी फिल्म शुद्धि के लिए साइन किया।

इसके अलावा खबर ये भी है कि आदित्य चोपड़ा ने यशराज बैनर की अगली फिल्म के लिए भी सलमान को साइन किया है जिसका निर्देशन भी खुद आदित्य चोपड़ा करेंगे। एक एक करके वो सभी लोग जो शाहरुख खान के करीबी हुआ करते थे वो सलमान खान के करीब होते जा रहे हैं। अब देखना है कि क्या इन बातों से शाहरुख खान को फर्क पड़ता है।

हालांकि शाहरुख खान या सलमान खान के स्टारडम को इन बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन अगर निजी तौर पर देखा जाए तो कहीं ना कहीं इससे शाहरुख खान को चोट तो पहुंचेगी ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X