सुभाष घई की नैया पार लगायेंगे सलमान खान

Salman Khan
कहते हैं ना, जो फ्लॉप होने लगता है वो सलमान का दामन पकड़ लेता है। चाहे वो हिमेश रेशमिया हो या मिका सिंह, जिनकी लुटिया डूबी उन्होंने सलमान का दामन थामा। कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं, कभी बॉलीवुड के दूसरे शो मैन रह चुके सुभाष घई साहब। जिनके साथ सलमान ने फिल्म करने के लिए हां बोल दिया है।

चूंकि सलमान का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है। वांटेड, दबंग, रेडी और बॉडीगार्ड के बाद सलमान पूरी तरह लोगों के दिलों-दिमाग पर छाये हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर हीरो, कर्ज, कर्मा, रामलखन, खलनायक, सौदागर, परदेश, ताल जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले सुभाष गई की पिछली फिल्में यादें, किसना और युवराज ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा जिसके कारण वह लोगों की नजरों से उतर गये।

इसलिए उन्होंने सलमान को लेकर फिल्म बनाने की सोची है। जिसके लिए सलमान ने हां भी कर दी है। इस बात की पुष्टि सुभाष घई ने खुद की है। लेकिन सलमान की यह फिल्म उनके पुराने दोनों प्रोजेक्ट के बाद शुरू होगी। मतलब यह की 'एक था टाईगर' और 'दंबग 2' के बाद सलमान खान सुभाष की फिल्म में काम करेंगे। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग अगले अक्टूबर में शुरू होगी।

हालांकि सलमान के साथ आयी उनकी फिल्म 'युवराज' ने बॉक्स ऑफिस पर धाराशाही हो गयी थी। लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद है कि सलमान के साथ बनायी गयी उनकी आने फिल्म जरूर सफल होगी। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का होगा। फिल्म में हिरोईन कौन होगी, अभी यह तय नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान कैसे सुभाष घई की नैया पार लगाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X