लोगों को पिटवाने के बाद यूपी नहीं आयेंगे सलमान

By Ankur

फिल्म अभिनेता सलमान के करोड़ो दीवाने हैं, यह बात जगजाहिर हैं। उनकी एक झलक पाने को बेताब लोग पुलिस से मार खाने के बाद भी नहीं सुधरते हैं। इसलिेए सलमान खान को अपने फैंस से दूरी बनाकर रखने का आदेश दिया है और यह हूक्म दिया है यूपी सरकार ने।

दरअसल सलमान खान इन दिनों अपने होमप्रोडक्शन दबंग2 में व्यस्त हैं। जिसकी शूटिंग के लिए उन्हें लखनऊ और कानपूर आना है। फिल्म की आधी टीम पहले ही यूपी में मौजूद हैं। सलमान को भी शूट के लिए यहां आना था लेकिन अब वो नहीं आयेंगे और उनकी टीम बिना सलमान के ही शूटिंग पूरा करेगी। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि सलमान के फैंस को अगर काबू करने की कोशिश की यूपी में हालात बिगड़ सकते हैं। सलमान भी इस बात को समझते हैं,उन्होंने भी यूपी आने से मना कर दिया है।

गौरतलब है यूपी के कानपुर शहर में पुलिस को सलमान के चाहने वालों को काबू करने के लिए बलप्रयोग करना पड़ा था। सलमान की खबर पाये लोग शूटिंग स्थल पर पहुंच गये थे और बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन जब पता चला कि सल्लू मियां यहां नहीं आये हैं तो वो भड़क गये और पत्थरबाजी करने लगे जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X