..................... Salman Khan won't sign any new films now! - Hindi Filmibeat

सलमान खान नहीं साइन करेंगे अब कोई फिल्म!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान कश्मीर में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां, फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग चलनी है, जो लगभग 40 दिनों तक चलेगी। बहरहाल, आपको बता दें, इसके बाद सलमान खान फिलहाल कोई फिल्म साइन नहीं करेंगे।

एक मिनट..डरने की जरूरत नहीं है। दरअसल, सलमान के अनुसार, जब तक उनके 2002 के हिट एंड रन केस की फाइनल सुनवाई नहीं हो जाती, वे कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेंगे। इस फैसले के बाद ही सलमान अब कोई नई फिल्म साइन करेंगे। बता दें, फिलहाल सुनवाई की तारीख 6 मई दी गई है।

इसी वजह से उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रमोशन को भी न कह दिया था। जी हां, जम्मू-कश्मीर की सरकार ने सोचा था कि यदि सलमान खान जम्मू-कश्मीर टूरिज्म की प्रमोशन कर दें, तो यह इंडस्ट्री के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। लेकिन सलमान ने इससे साफ इंकार कर दिया।

गर्लफ्रैंड नहीं..अब मिलिए सलमान खान के न्यू BFF से!

बता दें, इस मामले में यदि सलमान दोषी माने जाते हैं तो उन्हें 10 की सजा हो सकती है। सलमान फिलहाल कबीर खान की बजरंगी भाईजान और सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X