खुश हो जाएं सलमान खान फैंस.. आसान होगा 'ट्यूबलाइट' देखना!
ट्यूबलाइट की टिकट के दामों पर सलमान खान कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। यहां जानें इस बारे में सलमान खान ने क्या कहा।
इस ईद सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्र हैं। कब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो.. और कब फैंस टिकट बुक करें।
इस KHAN ब्लॉकबस्टर में.. होकर भी नहीं हैं कैटरीना कैफ.. OUCH
बहरहाल, ट्यूबलाइट फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने को इच्छुक फैंस के लिए खुशखबरी है कि ट्यूबलाइट के टिकट के दाम बढ़ा बढ़ाकर नहीं बेचे जाएंगे। हालांकि टिकट के दामो को लेकर सलमान खान कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने कहा है कि टिकट के दाम उतने ही होंगे, जितनी बाकी फिल्मों के होते हैं.

वहीं, सलमान ने टिकट के दाम कम करने को भी गलत माना है। उन्होंने कहा, फिल्म जय हो के समय हमने टिकट के दाम काफी कम कर दिये थे.. लेकिन मेरा फैसला गलत साबित हुआ था। लोगों ने फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया। तब से मैंने फैसला लिया कि टिकट के मामले में मैं हस्तक्षेप नहीं करूंगा।
खैर, जब फिल्म सलमान खान की हो..तो फिर सोचना क्या! इस साल सलमान खान की दो फिल्में आने वाली हैं- पहली ट्यूबलाइट और दूसरी टाईगर जिंदा है। दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शक बेसब्र हैं। कोई शक नहीं की साल 2017 में बॉक्स ऑफिस किंग सलमान खान ही साबित होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











