PICS: ये हैं रियल लाइफ 'सुल्तान'.. जिन्हें सलमान खान ने भी किया सलाम
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में सलमान खान को एक स्पेशल कंपिटिशन में बतौर गेस्ट देखा गया। जी हां, सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त दबंग खान ने कुछ रियल लाइफ के सुल्तान से मिलने का मन बनाया। एक्टर विकलांग एथीलिट्स के कंपिटिशन में गेस्ट के तौर पर गए और वहां सबके साथ अच्छा समय गुजारा।
फिलहाल सलमान सुल्तान के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। जहां उन्हें मुख्य तौर पर कुश्ती के सीन ही फिल्माने हैं। शायद यही कारण है कि सलमान कुछ रियल पहलवानों के साथ भी समय गुजारना चाह रहे हों।
10 कारण: क्यों नहीं होनी चाहिए 'सुल्तान' और 'रईस' क्लैश
इस कंपिटिशन के दौरान सलमान ने सारे पहलवानों से बात भी की और लीग की शुरूआत करने वालों की तारीफ की। इस कंपिटिशन के विनर बने शम सिंह शेरा.. जिन्हें सलमान खान के हाथों पुरस्कार मिला। सलमान ने उनसे काफी बातें भी कीं।
बहरहाल, बता दें सलमान खान की सुल्तान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। जहां सलमान पहलवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा हैं।
यहां देखिए रियल सुल्तानों के सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications

