PICS: 'सुल्तान' के सेट से सलमान खान की तस्वीरें.. दूसरे सुपरस्टार के साथ!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग अब अंतिम शेड्यूल पर है। फिल्म में सलमान धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। और इसमें वे परफेक्ट दिखें, इसके लिए काफी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

हाल ही में सलमान खान सुल्तान के सेट पर दुनियाभर में पॉपुलर बॉडी बिल्डर डेनिस जेम्स के साथ देखा गया। अब डेनिस भी किसी सुपरस्टार से कम तो नहीं। यह तस्वीर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म में सलमान खान किस तरह के अवतार में दिखने वाले हैं। कोई शक नहीं कि सलमान इस फिल्म में अलग तरह की बॉडी और लुक में दिखेंगे।

LEAKED: 'सुल्तान' का पहला गाना.. सलमान खान करेंगे डिस्को डांस!

खैर, सुल्तान की सेट से कई तस्वीरें बाहर आती रही हैं। कभी सलमान खान की, कभी अनुष्का शर्मा की.. तो कभी फिल्म के लोकेशन की। उम्मीद है फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद और भी बेसब्र हो जाएंगे। बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

यहां देखें फिल्म के सेट की तस्वीरें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X