सलमान खान की टीचर्स डे विश भी उन्हीं की तरह दबंग है क्योंकि भाई तो भाई हैं
सलमान खान ने टीचर्स डे के मौके पर अपने सभी गुरूओं को विश किया और साथ अपने घर के गुरू, अपने पिता सलीम खान को भी विश किया। लेकिन सलमान ने इंस्टाग्राम पर सलीम खान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे सभी टीचर्स को शुक्रिया लेकिन मैं बहुत खराब स्टूडेंट था। हा हा हा। गौरतलब है कि सलमान खान सलीम खान को अपना हीरो मानते हैं।
सलमान खान की जिंदगी में एक सलीम खान ही हैं जिन्हें वो कभी ना नहीं बोल सकते हैं और आज भी गलती करने पर अपने पापा से डरते हैं और उनसे छिपकर अपने कमरे में जाने की कोशिश करते हैं।

सलमान खान सलीम खान को अपना हीरो मानते हैं। सलीम खान के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए सलमान खान ने बताया था कि जब सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो सलीम खान ने कहीं उनकी सिफारिश नहीं लगाई थी। और उन्हें लगता था कि कैसे उनके पिता ने उन्हें स्ट्रगल करने के लिए छोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











