Finally.. देर ही सही.. दोनों फिल्मों को मिली.. सलमान खान की शुभकामनाएं!
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज हो चुकी है। सलमान खान ने भी दोनों फिल्मों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हो चुकी है। जहां काफी दिनों से पूरे बॉलीवुड में दोनों फिल्मों को लेकर चर्चा है, वहीं, सभी सितारे इन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दे रहे थे। लेकिन इन सबके बीच सलमान खान गायब दिखे।
बहरहाल, थोड़ी देर से ही सही, लेकिन सलमान खान ने आखिरकार शुक्रवार की रात दोनों फिल्मों को अपनी शुभकामनांए दीं। करण जौहर ने तुरंत ही सलमान खान धन्यवाद भी कहा, लेकिन फिलहाल अजय देवगन की तरफ से कोई रिस्पॉस नहीं आया है।
[अक्षय कुमार की धमाकेदार सीक्वल.. शूटिंग खत्म.. रिलीज को तैयार!]

दोनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस जंग की शुरूआत भी हो गई है। अब देखना यह है कि लंबे दौर में बाजी कौन मारता है।


Click it and Unblock the Notifications