#SRK50: सलमान ने किया विश, अजय और आमिर के साथ की बात!
#SRK@50: लग रहा है कि इंडस्ट्री का एक पूरा दौर बीत गया है। शाहरूख खान 2 नवंबर 2015 को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और सलमान खान ने एक इंटरव्यू में उन्हें मीडिया के ज़रिए विश किया। सलमान ने कहा - "हम काफी अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और दुआ करता हूं कि वो और उनका परिवार हमेशा सलामत रहे"
आगे बात करते हुए सलमान ने कहा कि हम सब ने एक साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा। पहले आमिर ने डेब्यू किया, फिर मैं आया, फिर अजय और आखिर में शाहरूख। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उनके बच्चे उस नाम को और मुकाम को आगे लेकर जाएंगे जो उन्होंने हासिल किया है।
शाहरूख खान ने 1992 में दीवाना के साथ डेब्यू किया था। लेकिन ये वो दौर था जब सलमान, आमिर और अजय के रिजेक्ट किए गए रोल्स ने उनकी ज़िंदगी बना दी। लेकिन बाद में शाहरूख ने भी अपना उधार चुका दिया था -


Click it and Unblock the Notifications
