..................... Salman Khan ने इस पंजाबी सिंगर को दी जन्मदिन की बधाई, सामने आया पोस्ट! Salman Khan wishes Punjabi singer Sukhbir Singh a happy birthday, the post surfaced! - Hindi Filmibeat

Salman Khan ने इस पंजाबी सिंगर को दी जन्मदिन की बधाई, सामने आया पोस्ट!

salman khan

मेगास्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने दोस्तों और करीबियों को उनके खास दिन पर विश करना नहीं भूलते हैं और इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल सलमान खान एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जो कि उन्होने पंजाबी सिंगर सुखवीर सिंह के लिए किया है। सलमान खान ने सुखबीर सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। टाइगर 3 एक्टर ने एक तस्वीर सुखबीर की साझा की थी और इसके साथ कैप्शन लिखा था, 'डियर सुखबीर, जन्मदिन की ढेरों बधाईयां।'

सभी जानते हैं कि सलमान खान और सुखवीर कितने करीबी हैं और कई बार सिंगर को उनके साथ शो करते देखा गया है। ये सितारे द-बैंग टूर के दौरान भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं।

सुखबीर सिंह को पंजाब में उनके धमाकेदार गानों और शानदार अंदाज के लिए जाना जाता है और समय समय पर वो ब्लॉकबस्टर गाने देते रहते हैं।

सलमान खान का जन्मदिन भी आ रहा है

सलमान खान भी अपने जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं और उनके फैंस इस दिन के लिए काफी उत्साहित हैं। मेगास्टार अपना जन्मदिन 27 दिसंबर को मनाते हैं और इस दिन कुछ बड़ा होने वाला है। जी हां, फैंस का मानना है कि सलमान खान इस दिन अपने प्रोजेक्ट्स से कोई टीजर रिलीज करने वाले हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि टाइगर 3 का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है। सलमान खान की ये दोनों फिल्में साल 2023 में रिलीज के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X