Helen के जन्मदिन पर सलमान खान ने किया विश, चर्चा में है मेगास्टार का पोस्ट!

Helen Birthday- सुपरस्टार सलमान खान अक्सर कहते रहते हैं कि उनकी दो मां हैं, एक उनको जन्म देने वाली मां सलमा खान तो दूसरी हेलेन। जी हां, सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की थीं और हेलेन उनकी दूसरी पत्नी हैं। हेलेन एक वेटरन एक्ट्रेस हैं जो अपने जमाने में डांसिंग क्वीन हुआ करतीं थीँ। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। जी हां, सलमान खान ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक शानदार पोस्ट साझा किया है जो कि वायरल हो रहा है।
उन्होने हेलेन के लिए पोस्ट करते हुए लिखा है, ''हमारी तरफ से डांसिंग क्वीन को जन्मदिन की मुबारकबाद। सुभा चोपड़ा के साथ एपिसोड 1 अब केवल स्पॉटिफाई पर।''
सलमान खान के इस पोस्ट के सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है और सलमान खान के फैंस भी उनकी तारीफ करते हुए हेलेन को विश कर रहे हैं।
सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने परिवार के लिए काफी सीरियस रहते हैं और उनके साथ अक्सर वक्त गुजारते हैं। हेलेन की बात करें तो उन्होने कई फिल्मों में शानदार काम किया है और काफी ज्यादा पसंद की जाती थीं।
हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। दरअसल हेलेन की जो मां थीं वो मूल रूप से बर्मा की रहने वाली थीं। हेलेन के पिता का निधन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हुआ था। सलीम खान से हेलेने ने दूसरी शादी की थी क्योंकि उनकी पहली शादी चली नहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











