मुझे सबसे ज्यादा फिल्में और हिट देने वाले निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं- सलमान खान
धमाकेदार निर्देशक डेविड धवन ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर कई स्टार्स ने उनको जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दी हैं। लेकिन इस समय सुपरस्टार सलमान खान एक ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने डेविड धवन को एक खास अंदाज में विश किया है। बता दें कि सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. सबसे बड़े एंटरटेनिंग डायरेक्ट डेविड धवन जिन्होने मुझे सबसे ज्यादा फिल्में और हिट दी हैं, उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं।
बता दें कि डेविड इस समय फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं और वरुण धवन इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन ने भी पापा को फोटोड पोस्ट कर विश किया था।

डेविड और सलमान की जोड़ी की बात करें दोनो ने मिलकर.. जुड़वा, पार्टनर, बीवी नंबर 1, चल मेरे भाई, दुल्हन हम ले जाएंगे और जलवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
डेविड धवन उन निर्देशकों मे से हैं जिन्होने इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा शोहरत और नाम कमाई है। डेविड धवन ने गोविंदा के साथ मिलकर भी कई धमाकेदार फिल्में दी हैं। फिलहाल फैंस को ये उम्मीद है कि दोनो फिर से साथ आएंगे और धमाका करेगें।


Click it and Unblock the Notifications