फैन्स पर हुई लाठीचार्ज देख पिघला सलमान खान का दिल, कभी हाथ जोड़कर तो कभी आंख मारकर दी ईद की मुबारकबाद

Eid 2024: दुनियाभर में ईद की चमक देखी जा सकती है। आम से लेकर खास तक सभी धूमधाम से ईद मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगर हम बात मुंबई की करें तो यहां हर त्योहार का मजा ही अलग होता है। ईद के मौके पर भी यहां खूब रौनक देखी गई। वहीं हर साल की तरह फैन्स अपने फेवरेट सितारे का इतंजार करते नजर आए। सुबह से फैन्स सलमान खान (Salman Khan) का इतंजार कर रहे थे, लेकिन देर शाम सलमान खान फैन्स से रूबरू हुए थे।
फैन्स के किया सलाम
सलमान खान (Salman Khan) जैसी ही अपनी बालकनी में नजर आए फैन्स खुशी से चिल्लाने लगे। सलमान खान के घर के आगे हजारों फैन्स की भीड़ नजर आ रही है। भाईजान अपने पिता सलीम खान के साथ जैसे ही बाहर आए उन्होंने फैन्स को हाथ दिखाया सलाम किया और फिर आंख भी मारी। सलमान खान का ये अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आया। फैन्स ने भाईजान के जमकर ईद की मुबारकबाद दी।
फैन्स पर हुआ था लाठीचार्ज
वहीं एक बीते वीडियो में भाईजान की एक झलक देखने के लिए फैन्स गर्मी में घंटों से खड़े नजर आ रहे थे, फिर अचानक से पुलिसकर्मियों ने फैन्स पर जमकर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर भी फैन्स अपनी जगह से नहीं हटे और सलमान खान के आने का इंतजार किया था।
इस फिल्मों को लेकर बिजी हैं सलमान खान
काम की बात करें तो भाईजान को आखिरी बार टाइगर 3 फिल्म में देखा गया था। इन फिल्म के अलावा वे नो एंट्री 2, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हाल, दंबग 4, धाक और डेविल फिल्मों की शूटिंग में नजर आएंगे। इसी के साथ ही हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म की भी घोषणा की है। जी हां, ईद के मौके पर उन्होंने 'सिकंदर' फिल्म की अनाउंसमेंट की है। इस पोस्टर के शेयर करने के साथ ही सलमान खान लिखते हैं-इस ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' देखें और अगली ईद पर सिकंदर से मिलें... आप सभी को ईद की शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











