VIDEO: घर की बालकनी से सलमान खान ने फैंस को कहा- ईद मुबारक, ऐसा था नज़ारा
सुपरस्टार सलमान खान ने हर साल की तरह इस साल भी फैंस को ईद के मौके पर निराश नहीं किया। रेस 3 के साथ सलमान ने ईदी तो दे दी है। साथ ही ईद के दिन सलमान खान ने घर से बालकनी से हजारों फैंस को ईद मुबारक भी किया। ईद के मौके पर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सैकड़ों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद भाईजान ने बालकनी से अपनी झलक दिखाई और ईद की मुबारकबाद दी।
रणबीर कपूर ने सलमान खान को दिया करारा जवाब- ऐसे की बोलती बंद !
इसके साथ ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में ईद की पार्टी भी रखी गई थी। पार्टी में खान परिवार और उनके करीबी लोग शामिल हुए। बहरहाल, जब सलमान बालकनी में आए तो उनके साथ अमृता अरोड़ा के बच्चे भी थे, जो भीड़ की वीडियो बना रहे थे।

कोई शक नहीं कि सलमान फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब होते हैं। इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह एक फैन पोल पर चढ़कर सलमान खान को देखने की कोशिश कर रहा है। वहीं, कुछ फीमेल फैंस की सलमान सलमान चिल्ला रही हैं।
यहां देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications