दबंग 3 के बाद सलमान की तगड़ी प्लानिंग कहा- डेविल, चुलबुल और राधे को एक साथ स्क्रीन पर लाऊंगा
सलमान खान की दबंग 3 के साथ साल 2019 का अंत होने वाला है। इस बीच सलमान तेजी के साथ दबंग 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। जहां पर वह अपनी फिल्मों की प्लानिंग और अपने अब तक के फिल्मी सफर पर विस्तार से बात कर रहे हैं।
दबंग 3 के साथ सलमान खान की आगामी फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली राधे है। सलमान खान की ये फिल्म भी कॅाप ड्रामा होगी। दबंग की तरह इसे भी प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं।

इसके साथ बीते कुछ दिन पहले सलमान ने ये भी ऐलान कर दिया कि दबंग 4 की भी कहानी तैयार है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान आने वाले साल के लिए एक साथ ऐसी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं जहां पर चुलबुल पांडे, राधे और डेविल एक साथ नजर आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications