सलमान ने की ऐश के 11 बच्चों की मां बनने की कामना
मुंबई। एश्वर्या राय बच्चन के प्रेगनेट होने की खबर बॉलीवुड में क्या फैली कि बच्चन परिवार को बधाइयों की झड़ी लग गई। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने एश्वर्या राय के प्रेगनेट होने पर सलमान खान ने उन्हें बधाई दी है। उन्हें यह भी कामना की कि एश्वर्या 11 बच्चों को जन्म दें।
एक प्रोग्राम के दौरान सलमान खान ने न्यूज चैनल स्टार न्यूज के माध्यम से सलमान खान ने एश्वर्या राय को बधाई संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वे एश्वर्या राय और बच्चन परिवार को बधाई देता हूं। मंगलवार को ही अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं दादा बनने वाला हूं।

एश्वर्या राय के बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उनका सलमान खान के साथ नाम जुड़ना शुरू हो गया था। बीच में विवादों की वजह से दोनों अलग हो गए थे। दोनों ने हम दिल दे चुके सनम के बाद किसी फिल्म में साथ में अभिनय नहीं किया है। यह भी कहा जाता है कि सलमान खान एश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे लेकिन विवादों की वजह से बात बन नहीं पाई।
;
abhishek bachhan aishwarya rai amitabh bachhan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन एश्वर्या राय बॉलीवुड सलमान खान bollywood salman khan


Click it and Unblock the Notifications