'डांस इंडिया डांस' के विजेता बने सलमान
बेंगलुरू निवासी 23 वर्षीय सलमान खान एक मनोरंजन चैनल के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के विजेता बन गए हैं। मनोरंजन चैनल जीटीवी के कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' में शनिवार रात फाइनल एपिसोड में सलमान ने मुंबई के सिदेश पाई और रांची की अलिशा सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की।
सलमान को पुरस्कार स्वरूप जीटीवी के साथ 50 लाख रुपये का अनुबंध मिला है। जीत के बाद सलमान ने कहा कि वह इसके लिए अपने खुदा और अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करते हैं।
फाइनल एपिसोड में फिल्मकार बोनी कपूर और अपने नृत्य के लिए मशहूर अभिनेता प्रभु देवा भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अटल बिहारी वाजपेयी अलिशा सिंह जीटीवी डांस इंडिया डांस बेंगलुरू रांची रियलिटी शो सलमान सलमान खान bollywood news dance india dance salman khan zee tv


Click it and Unblock the Notifications