सलमान करेंगे सुभाष घई के किस्मत का अंधेरा दूर

वैसे एकबार सलमान और कैटरीना कैफ को लेकर युवराज फिल्म बना चुके हैं लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। लेकिन उस गम को भूलाकर घई साहब एकबार फिर सलमान का हाथ थामना चाहते हैं ताकि उनकी नैया जो राम भरोसे तैर रही है वो पार लग जाए।
सलमान ने लगातार वांटेड, दबंग, रेड्डी और बॉडीगार्ड दी है जो सुपर हिट रही। इसे देखते हुए सुभाष ने फिर से सलमान का साथ मांगा है। और सलमान खान भी उनके साथ काम करने को तैयार हो गये हैं।
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी। फिल्म का संगीत ए आर रहमान देंगे। एकबार फिर से सुभाष घई के अंदर सलमान नाम का उम्मीद का दीया जला है। देखते हैं यह दीया सुभाष घई के कैरीयर के अंधेरे को दूर कर पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











