..................... Salman Khan 25 अक्टूबर से शुरु करेंगे शूटिंग, उनकी तबियत को लेकर आई बड़ी अपडेट! Salman Khan will start shooting from October 25, big update about his health! - Hindi Filmibeat

Salman Khan 25 अक्टूबर से शुरु करेंगे शूटिंग, उनकी तबियत को लेकर आई बड़ी अपडेट!

salman khan

Recommended Video

Bigg Boss 16 ; Salman Khan को हुआ Dengue; अभी कुछ दिनों तक नही करेंगे शो HOST |*TV

सलमान खान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो अब बिग बॉस 16 होस्ट नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनको डेंगू हो गया है। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अब सलमान खान लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि वो 25 अक्टूबर को अपनी फिल्म के सेट पर वापस आएंगे। जी हां, खबरें हैं कि इस दिन तक सलमान खान पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और फिल्मों के साथ साथ बिग बॉस 16 के सेट पर भी पहुंचेंगे।

हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि "सलमान ठीक हो रहे हैं और अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग शुरु करेंगे। हालांकि इस वक्त उनको आराम की जरूरत है और वो घर पर ही हैं।

इसके अलावा मेकर्स चाहते हैं कि सलमान खान काफी जल्दी फिल्म के सेट पर वापस आएं क्योंकि उन्होने शूटिंग के लिए एक विशाल सेट बनाया है। दिवाली का मौका है और जगह सितारे दिवाली की पार्टी कर रहे हैं लेकिन सलमान खान अपने बीमार होने के चलते किसी पार्टी का हिस्सा नहीं बने हैं।

सलमान खान काफी काम करते हैं और साल में सिर्फ एक दिन छुट्टी लेते हैं और वो है उनका जन्मदिन। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 के साथ साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

कुछ समय पहले पता चला था कि टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी जबकि किसी का भाई किसी का जान ईद पर नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X