सलमान खान की रेस 3 कहर ढाना शुरू कर दिया, पहला RECORD, सब धराशाई
सलमान खान स्टारर रेस 3 ईद पर धमाका करने वाली है लेकिन हम आपको अभी से बताते हैं वो एक रिकॉर्ड जो फिल्म ने बना लिया है समझिए। और इसे अब कोई रिप्लेस नहीं कर पाएगा। ये रिकॉर्ड है इस साल के सबसे ज़्यादा रोमांटिक ट्रैक का।
अब ये कहने की हमारे पास वजह हैं। पिछले साल सलमान खान का दिल दियां गल्लां, साल का आखिरी रोमांटिक गाना था लेकिन गाने ने आते ही ऐसा कहर ढाया कि हर कोई धराशाई हो गया।

इस साल भी सलमान खान वही करने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान खान ने रेस 3 के लिए एक बहुत ही रोमांटिक गाना लिखा है जिसे कोरियोग्राफ करेंगे रेमो डीसूज़ा और इसका म्यूज़िक देंग विशाल मिश्रा। लेकिन गाने को गाएंगे दिल दियां गल्ला सिंगर आतिफ असलम।
हालांकि सलमान खान खुद भी इसका एक वर्जन ज़रूर गाएंगे ऐसा हमें यकीन है। गाने की शूटिंग अबू धाबी में होने वाली है। गौरतलब है कि हाल ही में रेस 3 के सारे पोस्टर बैक 2 बैक बाहर आए हैं। फिल्म का थीम है परिवार। यानि कि जब आपके पास परिवार हो तो आपको दुश्मनों की ज़रूरत नहीं है।
सलमान जब भी रोमांटिक हुए हैं उन्होंने कहर ही ढाया है। अब सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ दिल दियां गल्लां करने के बाद जैकलीन के साथ क्या जादू चलाते हैं ये देखने में मज़ा आएगा।
वैसे आपको दिला देते हैं सलमान खान कब कब अथाह रोमांटिक हो चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications













