सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' भी होगी SUPERHIT.. शुरु हो चुकी है प्लानिंग!

By Neeti

सलमान खान को आजकल नया शौक चढ़ा है। वह है गाने गाने का.. शायद ही सलमान खान की अब कोई ऐसी फिल्म हो, जिसके कम से कम एक गाने सलमान ने ना गाया हो। यहां तक कि सुल्तान में हर गाने का एक वर्जन सलमान खान ने गाया है। खैर, शायद फैंस को यही पसंद है।

Salman Khan

बहरहाल, फैंस की खुशी को बढ़ाने के लिए खास खबर यह है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी एक गाना गाने वाले हैं। जी हां, कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ट्यूबलाइट में एक बार फिर आप सलमान खान की आवाज में गाने सुन पाएंगे।

[इस सुपरस्टार के सामने सलमान खान की STARDOM कुछ भी नहीं!]

लेकिन ये गाने फिल्म में जोड़े जाएंगे या सिर्फ प्रमोशनल होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले भी सलमान खान सुल्तान, किक और हीरो जैसी फिल्मों में गाने गा चुके हैं। हो सकता है सलमान इसे भी अपनी लकी चार्म समझते हों। आखिर सुल्तान के सारे गाने सुपरहिट रहे हैं। कोई शक नहीं कि सलमान के गाने से ट्यूबलाइट को और भी पॉपुलैरिटी मिलेगी।

[''सलमान खान को जाकर कहें.. कि वो अपनी शादी पर अब बात करें.....'']

ट्यूबलाइट की शूटिंग 28 जुलाई से लद्दाख में शुरू कर दी जाएगी। यह साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर कश्मीर में होने वाली है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X