BOX OFFICE: सलमान खान का डबल एक्शन धमाका.. और 600 करोड़ कलेक्शन!
Recommended Video

साल 2018 फिल्मों में मामले में काफी धनी है। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में आ रही हैं। कुछ कंटेंट के मामले में ताबड़तोड़.. तो कुछ बजट के मामले में। एक ओर जहां भारत की सबसे मंहगी फिल्म लेकर अक्षय कुमार आ रहे हैं.. वहीं, सलमान खान भी डबल एक्शन धमाका के लिए तैयार हैं।
अक्षय कुमार की वजह से.. दो फिल्मों की BOX OFFICE बर्बाद
जी हां, 2018 में सलमान खान की एक नहीं.. बल्कि दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ईद के मौके पर रेस 3.. और दिसंबर में दबंग 3। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 की शूटिंग अप्रैल में शुरु होगी.. और दिसंबर में फिल्म रिलीज।

कोई शक नहीं कि सलमान खान इन दो सीक्वल फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज़ करने वाले हैं। फैंस सलमान को एक्शन अवतार में कितना पसंद करते हैं.. यह तो टाईगर जिंदा है की कमाई से ही दिख चुका है।
वहीं, रेस 3 और दबंग 3.. दोनों ही सुपरहिट फ्रैंचाइजी हैं.. जिनकी अगली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाहिर है 2018 में सलमान दो 300 करोड़ फिल्मों का धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











