..................... Salman khan will produce Horror film title as Aadamkhor - Hindi Filmibeat

सलमान खान का बड़ा धमाका- दबंग 3 के बाद बनेंगें Horror फिल्म 'आदमखोर' का हिस्सा

सलमान खान ने हाल ही में फिल्म भारत की शूटिंग खत्म की है और इस समय दबंग 3 को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा चौंका सकती हैं। गौरतलब है कि सलमान खान अब एक हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसका नाम 'आदमखोर' होगा। चौंकिए मत क्योंकि सलमान खान इस फिल्म के अभिनेता नहीं बल्कि निर्माता बनने जा रहे हैं। इस नाम को हाल ही में रजिस्टर करवाया गया और सलमान इस नाम से फिल्म बनाना चाहते हैं।

इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन के साथ इस फिल्म का टाइटल रजिस्टर हुआ है। अब इसके साथ एक खबर और भी चर्चा में जिसमें सलमान ने कभी कहा था कि वो सेक्स और डरावनी फिल्म कभी नहीं करेंगें क्योंकि वो एक फैमिली मैन फिल्म स्टार की छवि बनाना चाहते हैं।

salman khan, सलमान खान

लेकिन अगर ऐसा होता है तो सलमान अपने ही कमिटमेंट से पीछे हटके दिखेंगें। इसके साथ ही 5 जून, 2019 को अली अब्बास ज़फ़र की 'भारत' में सलमान और कैटरीना एक-दूसरे के साथ एक बार फिर नज़र आएंगे।

दर्शकों को पर्दे पर इस जोड़ी को देखने का इंतज़ार था ही तबतक दोनों की एक और फिल्म की खबरें आ रही हैं। हॉरर फिल्मों की बात करें तो कई फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में धमाका किया है....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X