दबंग 2 से सलमान लगाएंगे बॉक्स ऑफिस की डबल वॉट

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' तो सभी को याद होगी। अब एक बार फिर से सलमान डबल धमाका लेने आ रहे हैं। खबर है कि 2010 में रिलीज हुई अपनी फिल्म दबंग के सीक्वल दबंग 2 में सलमान खान डबल रोल निभाएंगे। दबंग 2 इस साल के अंत में नवंबर माह की 21 तारीख को रिलीज होगी और इस बार इस फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप नहीं बल्कि सलमान के भाई अरबाज खान कर रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो सलमान की ये फिल्म हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर से काफी मिलती है। राउडी राठौर मे जहां पुलिस की वर्दी में अक्षय कुमार ने अपनी दबंगई दिखाई थी वहीं अब दबंग 2 में राउडी सलमान दिखेंगे। राउडी राठौर में अक्षय कुमार ने भी डबल रोल निभाया था और वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। अब सलमान भी अपनी फिल्म में दो दबंग किरदार निभाकर शायद अक्षय की सफलता को दोहराना चाह रहे हैं।

वैसे अभी तक तो सलमान के डबल रोल की खबर ऑफिशियली नहीं आई है लेकिन इसके बावजूद सलमान ने अपने फैन्स को कुछ कुछ ऐसा ही इशारा दिया है कि वो इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। अब सच क्या है ये तो फिल्म के प्रोमो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इतना तो जरुर है कि अगर एक दबंग ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफलता पाई थी तो दो दो दबंग के एक साथ आने पर तो बॉक्स ऑफिस की वाट ही लग जाएगी।

वैसे सोनाक्षी सिन्हा के लिए भी दबंग 2 काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि राउडी राठौर के बाद जोकर से सोनाक्षी को भारी असफलता का मुंह देखना पड़ा और अब सोनाक्षी को बहुत बेसब्री से एक सफल फिल्म का इंतजार है। और दबंग 2 से उन्हें काफी उम्मीदे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X