शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान करेंगे 'टाइगर' बनकर धमाका? डिटेल्स जानकर उछल पड़ेंगे फैंस!
काफी समय से सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर ये चर्चा है कि वो यशराज फिल्म्स के साथ नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म पठान की, जो लगातार चर्चा में चल रही है। इस फिल्म को लेकर हर दिन किसी ना किसी तरह की खबर सामने आती रहती हैं लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अब जो खबर सामने आई है वो निश्चित तौर पर काफी चौकाने वाली है क्योंकि एक तगड़ा धमाका होने की उम्मीद है।
पता चला है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हुई है जो कि एक कैमियो करने वाले हैँ। लेकिन उससे भी बड़ी बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान अपना सुपरहिट किरदार 'टाइगर' प्ले करते दिखेंगें।

जी हां सलमान खान टाइगर बनकर इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं ये खबर काफी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि ऐसा कुछ पहली बार नहीं हो रहा है जब एक फिल्म का किरदार किसी दूसरे फिल्म का हिस्सा बनने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications